दारोगा पुत्र की बाइक से 50 हजार उड़ाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 6:11 AM
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा में एक रिटायर्ड दारोगा के बेटे के बाइकी की डिक्की से बदमाशों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने ब्रह्मपुरा पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन ब्रह्मपुरा थानेदार रवि कुमार गुप्ता घटना को झूठा बताने लगे. करीब आधा घंटा तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद […]
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा में एक रिटायर्ड दारोगा के बेटे के बाइकी की डिक्की से बदमाशों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने ब्रह्मपुरा पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन ब्रह्मपुरा थानेदार रवि कुमार गुप्ता घटना को झूठा बताने लगे. करीब आधा घंटा तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.
इसके बाद वरीय अधिकारियों से पीड़ित के शिकायत करने पर पुलिस अलर्ट हुई. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला. पीड़ित युवक अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में वह पुलिस लाइन के पास घर बनाकर रह रहा है. उसके पिता रीझन पासवान कुछ माह पहले दारोगा के पद से रिटायर हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










