जमशेदपुर : सभी राज्यों में आंतरिक व्यापार विभाग गठित हाे : बृजमाेहन

जमशेदपुर : कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजमाेहन अग्रवाल आैर राष्ट्रीय सचिव सुरेश साेंथालिया ने कहा कि केंद्र-राज्याें में आतंरिक व्यापार मंत्रालय का गठन जल्द किया जाना चाहिए. इससे हर राज्य में एक विभाग काम करेगा, जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याआें काे सुनने अाैर सुलझाने का अवसर हासिल हाेगा. कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साेमवार काे […]
जमशेदपुर : कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजमाेहन अग्रवाल आैर राष्ट्रीय सचिव सुरेश साेंथालिया ने कहा कि केंद्र-राज्याें में आतंरिक व्यापार मंत्रालय का गठन जल्द किया जाना चाहिए. इससे हर राज्य में एक विभाग काम करेगा, जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याआें काे सुनने अाैर सुलझाने का अवसर हासिल हाेगा.
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साेमवार काे जमशेदपुर दाैरे पर आये थे. शहर पहुंचने पर उनका व्यापारी प्रतिनिधियाें ने स्वागत किया. बिष्टुपुर में पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कहा कैट पदाधिकारियाें ने कहा कि केंद्र सरकार हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय में डीआइपीपी विभाग का नाम बदल कर डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन फॉर इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड रखा गया है.
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को एक ज्ञापन भेज कर मांग की है उनके प्रदेशों में भी केंद्र की तर्ज पर एक आंतरिक व्यापार मंत्रालय का तुरंत गठन किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




