मुजफ्फरपुर : बरामद सोना तौल में 18.5 किलो निकला, 14 किलो की बरामदगी अब भी चुनौती

मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस से लूटे गये 32 किलो सोने में से पुलिस 18.5 किलो (नेट वेट)सोना ही बरामद कर पायी है. सोमवार को बरामद सोने की तौल करायी गयी. कोर्ट में सौंपे गये जब्ती सूची में ग्रॉस वेट में सोने की बरामदगी 26.5 किलो बतायी गयी है, जबकि नेट वेट में साढ़े अठारह किलो […]
मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस से लूटे गये 32 किलो सोने में से पुलिस 18.5 किलो (नेट वेट)सोना ही बरामद कर पायी है. सोमवार को बरामद सोने की तौल करायी गयी. कोर्ट में सौंपे गये जब्ती सूची में ग्रॉस वेट में सोने की बरामदगी 26.5 किलो बतायी गयी है, जबकि नेट वेट में साढ़े अठारह किलो का जिक्र है.
देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार आलोक, सुभाष व अभिषेक को जेल भेज दिया है. तीनों के 15 दिन के रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में आवेदन भी दिया गया. जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी. इधर, एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि सोने की नेट वेट कराया गया है. 14 किलो सोना अपराधियों के पास ही है. बरामदगी के लिए समस्तीपर व वैशाली में छापेमारी की गयी है.
रविवार को सोने की बरामदगी होने पर पैकेट सहित तौल करायी गयी थी, जिसमें 26.5 किलो सोने था. मुथूट के अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गयी है. कंपनी द्वारा सौंपे गये लिस्ट से भी जब्त सोना का मिलान कराया गया है. मुथूट के एजीएम सुरक्षा रोहित कपूर ने बताया कि उनकी एसएसपी से बात हुई है. सोने का पैकेट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस किस ग्राहक का पैकेट बरामद हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




