मुजफ्फरपुर : फरार पुनर्वास अधिकारी की तलाश में चार जगहों पर दबिश
मुजफ्फरपुर : सिद्दीकी लेन स्थित अल्पावास गृह की फरार पुनर्वास पदाधिकारी अफसाना खातून की तलाश में पुलिस ने उसके चार ठिकानों पर दबिश दी है. फरार पुनर्वास पदाधिकारी पर अल्पावास गृह की बच्चियों के गर्भपात कराने का आरोप है. मामले के खुलासे के बाद 16 जनवरी को महिला विकास निगम के जिला परियोजना पदाधिकारी मो. […]
मुजफ्फरपुर : सिद्दीकी लेन स्थित अल्पावास गृह की फरार पुनर्वास पदाधिकारी अफसाना खातून की तलाश में पुलिस ने उसके चार ठिकानों पर दबिश दी है. फरार पुनर्वास पदाधिकारी पर अल्पावास गृह की बच्चियों के गर्भपात कराने का आरोप है. मामले के खुलासे के बाद 16 जनवरी को महिला विकास निगम के जिला परियोजना पदाधिकारी मो. गौर अली हैदर खान ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
आपके शहर में
बताया जाता है कि फरार अफसाना की तलाश में लगी सीबीआइ के समक्ष उसके एक खास परिचित ने ही ठिकाने का खुलासा कर दिया है. शुक्रवार को सीबीआइ उसके एक परिचित से गहन पूछताछ की. हालांकि सीबीआइ इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. बालिका गृहकांड के खुलासे के बाद से पुलिस और सीबीआई अफसाना को ढूंढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए