मुजफ्फरपुर : नशीला स्प्रे छिड़क कर छह घरों में चोरी

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के एमएसकेबी रोड स्थित अमित कुमार की मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने बुधवार की रात आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं होने पर दुकानदार को शक हुआ. दुकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई. घटना […]
मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के एमएसकेबी रोड स्थित अमित कुमार की मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने बुधवार की रात आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं होने पर दुकानदार को शक हुआ. दुकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई.
घटना की सूचना पर जमादार संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग नगर थाने पहुंच गये. थानेदार धनंजय कुमार के निर्देश पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. दुकान के पीछे जहां दीवार में सेंधमारी की गयी थी वहां से लेकर खोजी कुत्ता बनारस बैंक चौक पहुंचा.
वहां से नाला रोड में कुछ दूर आगे जाने के बाद रूक गया. मामले को लेकर दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दुकानदार ने बताया है कि बुधवार की रात नौ बजे दुकान बंद करके बालूघाट दीपनगर स्थित घर चला आया. सुबह साढ़े छह बजे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को चालू किया तो नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




