मुजफ्फरपुर : संबद्ध शिक्षक तीसरे दिन भी धरने पर बैठे

Updated at : 13 Jan 2019 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : संबद्ध शिक्षक तीसरे दिन भी धरने पर बैठे

मुजफ्फरपुर : कॉपी जांच से अलग रखने व संबद्ध कॉलेजों के नैक मूल्यांकन की अनिवार्यता के विरोध में संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों ने तीसरे दिन शनिवार को भी बीआरए बिहार विवि में धरना दिया. प्रशासनिक भवन के सामने धरना सभा के दौरान शिक्षकों ने राजभवन के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की और आदेश वापस […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कॉपी जांच से अलग रखने व संबद्ध कॉलेजों के नैक मूल्यांकन की अनिवार्यता के विरोध में संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों ने तीसरे दिन शनिवार को भी बीआरए बिहार विवि में धरना दिया. प्रशासनिक भवन के सामने धरना सभा के दौरान शिक्षकों ने राजभवन के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की और आदेश वापस लेने की मांग की.
संघ के नेताओं ने 22 जनवरी को राजभवन मार्च का आह्वान किया.बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक आंदोलित हैं. महासंघ के संयोजक डॉ धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि चरणब­द्ध आंदोलन के क्रम में 22 जनवरी को पटना में गर्दनीबाग से राजभवन मार्च किया जायेगा.
अध्यक्षता प्रो संत ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह व संचालन संघ के संयोजक धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने किया. शिक्षक पूरे दिन विवि प्रशासन व राजभवन के विरोध में नारे लगाते रहे. मौके कमरे आलम खां, राजीव कुमार राजू, सुनील कुमार, भागीरथ चौधरी, अरविंद कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, वासुदेव भगत, ओम प्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, अनिल कुमार सिंह, बबीता कुमारी, कल्पना कुमारी, बीएन झा, सीमा कुमारी, निलिमा सिन्हा, कमलेश कुमार, गिरधारी प्रसाद, मो इरशाद, नागेंद्र सिंह, विजय कुमार आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन