दो बाइकों की टक्कर में मुंशी की मौत, पांच घंटे दिघरा जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : दिघरा एनएच-28 स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात दो बाइकों की टक्कर में स्थानीय सत्यनारायण पांडेय (55) की मौत हो गयी. मृतक बिहार मोटर फेडरेशन संघ के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह के यहां मुंशी का काम करते थे. मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार की अहले सुबह पांच बजे ही […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : दिघरा एनएच-28 स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात दो बाइकों की टक्कर में स्थानीय सत्यनारायण पांडेय (55) की मौत हो गयी. मृतक बिहार मोटर फेडरेशन संघ के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह के यहां मुंशी का काम करते थे. मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार की अहले सुबह पांच बजे ही शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया.
पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. बोचहां विधायक बेबी कुमारी, सरपंच चंदन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. सुबह करीब साढ़े दस बजे मुशहरी सीओ ने मृतक के परिजन को चार लाख व बीडीओ ने बीस हजार रुपये का चेक दिया, तब जाम समाप्त हुआ.
बुधवार रात सत्यनारायण पेट्रोल पंप पर ट्रक चालकों को पैसा देने गये थे. जैसे ही हाइवे पर पहुंचे, बुलेट ने ठोकर मार दी. वहीं, जख्मी बुलेट सवार महंथ मनियारी निवासी मुन्ना को पटना रेफर कर दिया. मृतक के बड़े पुत्र संजय पांडेय सीआरपीएफ में कार्यरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन