मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड : ब्रजेश की नहीं हुई पेशी अब पांच को सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड में बुधवार को जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर की पेशी पटियाला जेल से नहीं हो सकी. पटियाला जेल के वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में तकनीकी खराबी आने के कारण संपर्क नही हो पाया. वही पटना के बेऊर जेल व मुजफ्फरपुर जेल में बंद 16 आरोपितों की पेशी करायी गयी. वहीं, आरोपित दिलीप वर्मा […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड में बुधवार को जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर की पेशी पटियाला जेल से नहीं हो सकी. पटियाला जेल के वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में तकनीकी खराबी आने के कारण संपर्क नही हो पाया. वही पटना के बेऊर जेल व मुजफ्फरपुर जेल में बंद 16 आरोपितों की पेशी करायी गयी.

विज्ञापन

वहीं, आरोपित दिलीप वर्मा के रिमांड पर रहने के कारण पेशी नहीं हो सकी. अब पांच जनवरी को आरोप गठन से पूर्व न्यायालय में सभी आरोपितों को पुलिस पेपर रिसीव करायेगी, जिन लोगों को बेऊर केंद्रीय कारा से पेशी हुई, उनमें तत्कालीन बाल संरक्षण अधिकारी रवि रौशन, सीडब्ल्यूसी सदस्य विकास कुमार,बाल संरक्षण ईकाई के तत्कालिन उपनिदेशक रोजी रानी, इंदु कुमारी, चंदा देवी, हेमा मसीह, किरण कुमारी, मीनू देवी, नेहा कुमारी,मंजू देवी ,विजय तिवारी व गुडु कुमार और मुजफ्फरपुर जेल से शाइस्ता प्रवीण उर्फ मधु,अश्विनी कुमार , कृष्णा राम एवं रामानुज ठाकुर शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन