मुजफ्फरपुर की बोचहां स्नैक्स फैक्टरी में तीन और शव मिले

Updated at : 02 Jan 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर की बोचहां स्नैक्स फैक्टरी में तीन और शव मिले

मुजफ्फरपुर/बोचहां : बोचहां थाने के बाजीतपुर गांव में स्नैक्स फैक्टरी में लगी आग लगने के दूसरे दिन मंगलवार को मलबे में तीन और शवों के अवशेष मिले हैं. इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है. घटना के दूसरे दिन एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार व डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय के नेतृत्व में […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/बोचहां : बोचहां थाने के बाजीतपुर गांव में स्नैक्स फैक्टरी में लगी आग लगने के दूसरे दिन मंगलवार को मलबे में तीन और शवों के अवशेष मिले हैं. इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर सात हो गयी है. घटना के दूसरे दिन एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार व डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय के नेतृत्व में बचाव दल ने मलबे के नीचे से चार टुकड़ों में तीन और मजदूरों के शव बरामद किये हैं.
जिला प्रशासन ने घटना के बाद से गायब सातों मजदूरों का शव मिलने का दावा किया है. बरामद शव के टुकड़ों को एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. जिला प्रशासन की टीम देर रात तक फैक्टरी के एक कोने में जमा मलबा को हटाने में जुटी रही. प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मलबे में कोई और शव तो दबा हुआ नहीं है. बचाव कार्य बुधवार देर शाम तक चलने की संभावना है.
एसडीआरएफ टीम चला रही रेस्क्यू अभियान
रेस्क्यू अभियान के लिए जिला प्रशासन ने हाजीपुर से एसडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम को बुलाया है. टीम ने सुबह दस बजे से ही स्थानीय मजदूरों के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया. दोपहर करीब एक बजे मलबे के ऊपर गिरे टीन को हटाया गया, तो उसके नीचे से चार टुकड़ों में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. एसडीआरएफ के दारोगा वीरेंद्र सिंह व करुणेश सिंह देर रात तक मौके पर डटे रहे.
डीएनए टेस्ट के बाद परिजनों को सौंपे जायेंगे शवों के अवशेष
जिला प्रशासन ने अगलगी की घटना में गायब सातों मजदूरों के शव बरामद होने का दावा किया है. बरामद सभी शवों को एसकेएमसीएच में रखा गया है. शवों के क्षत-विक्षत होने के कारण जिला प्रशासन इन्हें परिजनों को नहीं सौंपा है. प्रशासन का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद ही परिजनों को शव दिये जायेंगे. मंगलवार देर शाम तक सभी मृतकों के परिजन एसकेएमसीएच में डटे रहे.
घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच : डीएम
मुजफ्फरपुर. बोचहां के बाजितपुर में स्नैक्स फैक्ट्री में आग लगने से सात कर्मियों की मौत की मजिस्ट्रेट से जांच होगी. डीएम मो सोहैल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया है. उन्होंने बताया कि जांच में मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर पड़ताल की जायेगी.
इसमें घटना कैसे हुई, फैक्ट्री के निर्माण में मानक का ध्यान रखा गया था या नहीं, फैक्ट्री के निर्माण में प्रशासनिक स्वीकृति ली गयी थी या नहीं और अग्निशमन विभाग से एनओसी ली गयी थी या नहीं. इन सभी पहलुओं पर रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
इन मजदूरों की जिंदा जलने से मौत का दावा
अजय राम, पिता अशोक राम (19 वर्ष), बैरिया, शिवहर
विनोद राम, पिता अयोधी राम (35 वर्ष), बैरिया, शिवहर
अमित कुमार, पिता नवल पासवान (19 वर्ष), खैरवां, सीतामढ़ी
सूरज कुमार, पिता विसुनी महतो (19 वर्ष), जलालपुर, मुशहरी
चंदन कुमार, पिता सत्यनारायण पासवान (25 वर्ष), खैरवां, डुमरा सीतामढ़ी
रामबली कुशवाहा, पिता वासुदेव प्रसाद (33 वर्ष), मीनापुर रूपौली, मुजफ्फरपुर
प्रदीप कुमार, पिता सिंघासन राम (20 वर्ष), मोतिहारी, लाला टोला
एफएसएल की टीम ने जुटाये साक्ष्य
एफएसएल की टीम ने दूसरे दिन भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया. टीम ने फैक्टरी के कोने से जली हुई सामग्री को जब्त किया. साथ ही मलबे में मिले मजदूरों के शव के अवशेष, कपड़े के टुकड़े व अन्य सामग्री को जब्त कर अपने साथ ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन