मुजफ्फरपुर : डबल मर्डल में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : टिंकू व सन्नी हत्याकांड में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. दोनों मृतक के परिजन ने माड़ीपुर के प्रॉपर्टी डीलर अजय पटेल समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन, पुलिस एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर पायी. पुलिस का कहना है कि परिजन एक आरोपित का ही […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : टिंकू व सन्नी हत्याकांड में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. दोनों मृतक के परिजन ने माड़ीपुर के प्रॉपर्टी डीलर अजय पटेल समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन, पुलिस एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर पायी. पुलिस का कहना है कि परिजन एक आरोपित का ही पूरा नाम पता दिया है. इस कारण सही पते पर छापेमारी नहीं हो पा रही है.
मृतक सन्नी के परिजन ने दावा किया है कि हत्याकांड में नामजद आरोपित गोबरसही निवासी सोनू कुमार को दो दिन पूर्व शराब के नशे में माड़ीपुर इलाके में पिस्टल भाजते देखा गया था. लेकिन, पुलिस अभी तक उसके घर पर रेड नहीं किया है.
- माड़ीपुर के प्रॉपर्टी डीलर समेत चार के खिलाफ परिजनों ने दर्ज करायी प्राथमिकी
- मृतक के परिजनों ने आरोपित सोनू को पिस्टल लहराते माड़ीपुर में देखे जाने का किया दावा
- पुलिस जांच की धीमी रफ्तार से परिजन नाराज, वरीय पदाधिकारी से करेंगे शिकायत
शराब तस्करी के बिंदु पर भी हो रही छानबीन
शराब कारोबार को लेकर वर्चस्व स्थापित करने के लिए डबल मर्डर की बात सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो इस बिंदु पर भी अनुसंधान जारी है. माड़ीपुर पुल के नीचे पूर्व में सक्रिय रहे शराब तस्कर भी इस मामले में पुलिस उठा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










