डबल मर्डर के विरोध में माड़ीपुर व पताही में हंगामा, राहगीरों से मारपीट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : टिंकू व सन्नी की हत्या के विरोध में गुरुवार को माड़ीपुर व पताही में जमकर हंगामा हुआ. मृतक के परिजनों ने सुबह दस बजे माड़ीपुर चौक पर शव को बीच सड़क पर रख कर जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान राहगीरों के साथ […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : टिंकू व सन्नी की हत्या के विरोध में गुरुवार को माड़ीपुर व पताही में जमकर हंगामा हुआ. मृतक के परिजनों ने सुबह दस बजे माड़ीपुर चौक पर शव को बीच सड़क पर रख कर जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान राहगीरों के साथ भी मारपीट की. एंबुलेंस को जाने का रास्ता नहीं दिया. आक्रोशित लोगों ने हत्या के आरोपित प्रॉपर्टी डीलर के घर पर भी हंगामा किया.
जाम की सूचना पर नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन पांच थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. उनका कहना था कि जबतक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती, सड़क जाम नहीं हटेगा. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ. इसके बाद परिजन शव लेकर चले गये.
लेकिन, कुछ देर बाद पताही चौक पर भी फिर से जाम लगा दिया. वहां करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सदर थाने की पुलिस ने सभी आक्रोशितों को समझा-बुझा कर दोपहर करीब ढाई बजे जाम समाप्त करा दिया.
आरोपित प्रॉपर्टी डीलर के घर पर किया हमला
आक्रोशित लोगों ने हत्या के आरोपित रामराजी रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजय पटेल के घर पर भी हंगामा किया. घर के मेन गेट पर बंद ग्रिल को तोड़ने का प्रयास किया. पुलिस ने किसी तरह से उन्हें हटाया.
इसके बाद नगर डीएसपी व क्यूआरटी प्रभारी आरपी गुप्ता घर के अंदर जाकर अजय पटेल के माता-पिता से पूछताछ की. उन्हें 24 घंटे के अंदर हाजिर नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी.
एंबुलेंस को रोका, हत्यारों की गिरफ्तारी की परिजन कर मांग रहे थे
24 घंटे में गिरफ्तारी का अाश्वासन, एक आराेपित हिरासत में
सन्नी व टिंकू को घर से बुला कर ले गया था अजय पटेल
प्रिंस के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अजय पटेल ने बड़ा दिन की पार्टी करने के लिए फोन कर सन्नी व टिंकू को फोन कर घर से बुलाया था. इसके बाद सभी आरोपितों ने मिल कर पहले उसके भाई को शराब पिलायी. उसके बाद धारदार हथियार से वार कर पहले सन्नी की हत्या की, उसके बाद टिंकू की जान ले ली.
माड़ीपुर आउटर के एक संदिग्ध से पूछताछ
मुजफ्फरपुर. पताही विश्वनाथ के दो युवकों की हत्या मामले में जीआरपी ने एक संदिग्ध से बुधवार की देर रात पूछताछ की. युवक ने बताया कि वह दोनों मृतक के साथ रात करीब एक बजे साथ में था. पूछताछ के बाद जीआरपी ने उसे छोड़ दिया. जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला दो बाइक पर छह लोग को देखा गया था. जिसमें दो मृतक के साथ साथ चार आरोपित थे.
प्रॉपर्टी डीलर समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज, एक हिरासत में
मृतक सन्नी के भाई प्रिंस कुमार के बयान पर काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें माड़ीपुर रामराजी रोड निवासी अजय पटेल, गोबरसही के सोनू, साजिद व सद्दाम को आरोपित किया है. देर शाम पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में छापेमारी विक्की नामक एक युवक को उठाया है. नगर डीएसपी पूछताछ कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










