बालिका गृह कांड : नक्शा के विपरीत बने भवन को नगर आयुक्त के आदेश पर तोड़ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : साहु रोड स्थित ब्रजेश ठाकुर के बालिका गृह भवन की तीसरी व चौथी मंजिल काे बुधवार को खाली कर दिया गया. इसके बाद अब एमआरडीए से पास नक्शा के विपरीत बने भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू होगी. निगम प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार से कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा की देखरेख में चौथी […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : साहु रोड स्थित ब्रजेश ठाकुर के बालिका गृह भवन की तीसरी व चौथी मंजिल काे बुधवार को खाली कर दिया गया. इसके बाद अब एमआरडीए से पास नक्शा के विपरीत बने भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू होगी. निगम प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार से कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा की देखरेख में चौथी मंजिल से भवन को तोड़ा जायेगा. नगर आयुक्त संजय दूबे ने दोबारा इंजीनियरों को निर्देश जारी कर दिया है.
इधर, तीसरी व चौथी मंजिल पर रखे समाज कल्याण विभाग के सामानों को जब्त कर निगम प्रशासन ने एमआरडीए भवन के कमरे में शिफ्ट कर दिया है. बालिका गृह की ओर एमआरडीए के कमरे को निगम प्रशासन ने फिलहाल सील कर दिया है.
प्रशासन की ओर से बहाल मजिस्ट्रेट की निगरानी में बुधवार को लगातार तीसरे दिन दो ट्रैक्टर सामान सूची बना कर जब्त किया गया. बुधवार को दोनों मंजिल के हॉल में लगे पंखे समेत इलेक्ट्रिक सामानों
को खोल भवन के अंदर सप्लाई बिजली कनेक्शन को निगम कर्मियों ने काट दिया है.
भवन की तीसरी मंजिल से मिला प्रेगनेंसी किट
बालिका गृह भवन की तीसरी मंजिल के हॉल को जब नगर निगम प्रशासन खाली करा रहा था, तो बुधवार की दोपहर प्रेगनेंसी किट बरामद हुआ है. इस पर एक्सपाइरी तिथि अप्रैल 2019 लिखी है.
हालांकि, मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट व निगम के कर्मचारी ने पूछने पर बताया कि कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. ग्राउंड फ्लोर पर कागज के रखे गये बंडल के समीप ऐसे ही एक खाली पैकेट मिला है. इसी पर अफवाह फैलायी जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन