अगले पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड, लगेगा कुहासा, छायेंगे हल्के बादल

Updated at : 05 Dec 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
अगले पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड, लगेगा कुहासा, छायेंगे हल्के बादल

मुजफ्फरपुर : न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़नी शुरू हो गयी है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आयी. इस कारण दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड अधिक महसूस हुई. वहीं, अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जबकि, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़नी शुरू हो गयी है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आयी. इस कारण दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड अधिक महसूस हुई.
वहीं, अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जबकि, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है. राजेंद्र कृषि विवि पूसा के मौसम वैज्ञानिक ए सत्तार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि अगले पांच दिन तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे.
मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी. पछिया हवा चलने का अनुमान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन