हथौड़ी : पीडीएस दुकानदार से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हथौड़ी : क्षेत्र के हरपुर गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. दुकानदार ने एसएसपी के यहां आवेदन देकर भदई निवासी प्रेम कुमार सिंह टाईगर व रवीश सिंह पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. […]

विज्ञापन
हथौड़ी : क्षेत्र के हरपुर गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. दुकानदार ने एसएसपी के यहां आवेदन देकर भदई निवासी प्रेम कुमार सिंह टाईगर व रवीश सिंह पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. एसएसपी मनोज कुमार ने आवेदन को जांच के लिये हथौड़ी थानाध्यक्ष के यहां भेजा है.
थानाध्यक्ष ने मामले की जांच के बाद भदई निवासी प्रेम कुमार सिंह टाईगर व रविश कुमार पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है. आवेदन में कहा है कि दस नवंबर को उनके पुत्र सरोज कुमार के मोबाइल पर प्रेम सिंह टाईगर ने फोन कर रंगदारी मांगी. पैसा नहीं देने पर दरवाजे पर चढ़ कर पिता-पुत्र दोनों को जान से मारने की धमकी दी.
हथौड़ी थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि प्रेम कुमार सिंह टाईगर एक अपराधी छवि का व्यक्ति है, जिसपर सीतामढ़ी के कई थानों में अापराधिक मामला दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन