बिहार की अदालत ने दिया बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहारकेमुजफ्फरपुर में यहां की एक अदालत ने कथित रूप से सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और दो अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के पुलिस को शनिवार को निर्देश दिये. वकील सुधीर कुमार ओझा ने एक शिकायत दर्ज कराकर इन लोगों पर गत 12 अक्टूबर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहारकेमुजफ्फरपुर में यहां की एक अदालत ने कथित रूप से सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और दो अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के पुलिस को शनिवार को निर्देश दिये. वकील सुधीर कुमार ओझा ने एक शिकायत दर्ज कराकर इन लोगों पर गत 12 अक्टूबर को शहर की यात्रा के दौरान सड़क यातायात को बाधित करने का आरोप लगाया था. इस शिकायत के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार ने मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने को अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओझा ने कहा था कि रवीना टंडन ने प्रणव कुमार और उमेश सिंह के एक होटल का उद्घाटन 12 अक्टूबर को किया था. अपनी शिकायत में ओझा ने आरोप लगाया कि टंडन के इस कार्यक्रम के कारण वह काफी देर तक यातायात जाम में फंसे रहे. उन्होंने अदालत से दंड़ प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने और इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने का अनुरोध किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन