नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना मधुबनी का बुजुर्ग, दोनों आंख जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर क्लब के पास बुधवार को नगर पुलिस ने जख्मी अवस्था में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग को बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बुजुर्ग के दोनों आंखोंं से खून का रिसाव हो रहा था. उनके चेहरे व दायें हाथ पर भी जख्म के निशान मिले हैं. उनके पास से बरामद आइकार्ड से […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर क्लब के पास बुधवार को नगर पुलिस ने जख्मी अवस्था में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग को बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बुजुर्ग के दोनों आंखोंं से खून का रिसाव हो रहा था. उनके चेहरे व दायें हाथ पर भी जख्म के निशान मिले हैं. उनके पास से बरामद आइकार्ड से उनकी पहचान मधुबनी जिले के रहिका के खन्नगांव निवासी ओम प्रकाश प्रसाद के रूप में किया गया है.
दोपहर बाद बुजुर्ग की स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस को शक है कि ऑटो सवार नशाखुरानी गिरोह ने लूटपाट करने के बाद बुजुर्ग को जख्मी कर क्लब के पास फेंक दिया होगा. जख्मी को कोई व्यवसायी तो कोई रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी बता रहा है.
हालांकि परिजन के पहुंचने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा. पहचान पत्र पर लिखे नंबर पर फोन करने पर बताया कि वे बीमार थे. इलाज कराने मुजफ्फरपुर आये थे.
9 घंटे तक जख्मी हालत में पड़ा रहा बुजुर्ग, दोपहर 12 बजे पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने बुजुर्ग को बुधवार ही अहले सुबह करीब तीन बजे क्लब के अंदर फेंक दिया. बुजुर्ग के नशा में होने के कारण देर सुबह तक वह नहीं उठ पाया . सुबह करीब दस बजे लोग अंदर गये तो उन्हें जख्मी हालत में पाया.
शरीरी में सुगबुगाहट होने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन