मुजफ्फरपुर : चौथे दिन बीयूएमएस छात्रों का अनशन टूटा
Updated at : 30 Sep 2018 10:04 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बीयूएमएस के छात्रों का अनशन शनिवार को चौथे दिन खत्म हो गया. दोपहर में दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ने के बाद विवि के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी. कुलसचिव कर्नल अजय कुमार राय व प्रॉक्टर डाॅ विवेकानंद शुक्ल ने अनशन स्थल पर पहुंच छात्रों से वार्ता की. बताया कि राजभवन से परीक्षा व […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बीयूएमएस के छात्रों का अनशन शनिवार को चौथे दिन खत्म हो गया. दोपहर में दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ने के बाद विवि के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी. कुलसचिव कर्नल अजय कुमार राय व प्रॉक्टर डाॅ विवेकानंद शुक्ल ने अनशन स्थल पर पहुंच छात्रों से वार्ता की. बताया कि राजभवन से परीक्षा व रिजल्ट के लिए अनुमति मांगी गयी है. अगले महीने बैठक है. अनुमति मिलते ही पिछली परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा.
कुलसचिव ने लिखित आश्वासन देने के साथ ही जूस पिलाकर छात्रों का अनशन खत्म कराया. सूबे के चार यूनानी कॉलेजों के करीब 1400 छात्र-छात्राओं का भविष्य अटका हुआ है. तीन साल से छात्रों की परीक्षा नहीं हो सकी है. इसको लेकर गुरुवार से ही चार छात्र अनशन पर बैठे थे. शनिवार की दोपहर मजहरुल इस्लाम व मो सद्दाम यूकी की हालत खराब हो गयी. दोनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया गया. इसकी जानकारी होते ही विवि प्रशासन की भी बेचैनी बढ़ गयी. करीब तीन बजे कुलसचिव व प्रॉक्टर ने अनशन खत्म कराया.
वार्ता को आये प्राचार्यों को वापस लौटाया : अनशन के चौथे दिन दो यूनानी कॉलेजों के प्राचार्य विश्वविद्यालय पहुंचे व अनशनकारी छात्रों से वार्ता की कोशिश की.
हालांकि, छात्रों ने उनके बात करने से इनकार कर दिया. छात्रों का कहना था कि चार दिनों से अनशन पर बैठे हैं और आज उन्हें हमारी याद आयी. आरोप लगाया कि उनके भविष्य से खिलवाड़ करने में जितना विवि के अफसरों का दोष है, उससे कम कॉलेज प्रबंधन का भी नहीं है. इसके बाद प्राचार्य कुलसचिव से मिलने चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




