नदी में डूबकर बच्चे की मौत, मचा कोहराम

Updated at : 19 Sep 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबकर बच्चे की मौत, मचा कोहराम

बोचहां : थाना क्षेत्र के ककड़ाचक गांव निवासी महेश सहनी के पुत्र मिंटू कुमार(18) की मौत नदी में डूबने से हो गयी. मिंटू कुमार नदी पार कर मवेशी का चारा लाने जा रहा था. इसी क्रम में नदी की तेज धार की चपेट में आने से वह डूब गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब […]

विज्ञापन
बोचहां : थाना क्षेत्र के ककड़ाचक गांव निवासी महेश सहनी के पुत्र मिंटू कुमार(18) की मौत नदी में डूबने से हो गयी. मिंटू कुमार नदी पार कर मवेशी का चारा लाने जा रहा था. इसी क्रम में नदी की तेज धार की चपेट में आने से वह डूब गया.
स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे के बाद उसका शव बरामद किया गया. सीओ सत्येन्द नारायण ने अपने निजी कोष से 15 सौ रुपये गोताखोरों को दिया. सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों को चार लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. स्थानीय विधायक बेबी कुमारी ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी व आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन