घटिया निर्माण करने वालों पर लगा जुर्माना

मुजफ्फरपुर : शहर में बनने वाले नाला व सड़क का घटिया निर्माण कराने वाले पांच ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम ने पहली बार सख्त कार्रवाई की है. कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा की ऑन स्पॉट जांच रिपोर्ट में सड़क व नाला का गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर उन्होंने निगम में तीन सालों तक जमा रहने […]
मुजफ्फरपुर : शहर में बनने वाले नाला व सड़क का घटिया निर्माण कराने वाले पांच ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम ने पहली बार सख्त कार्रवाई की है. कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा की ऑन स्पॉट जांच रिपोर्ट में सड़क व नाला का गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर उन्होंने निगम में तीन सालों तक जमा रहने वाली 10 प्रतिशत सिक्यूरिटी मनी के साथ बतौर जुर्माना कुल बिल का 15 प्रतिशत अतिरिक्त राशि की कटौती की है. इसके अलावा उन्होंने सरैयागंज इलाके में जलापूर्ति के लिए बिछायी जानेवाली पाइपलाइन में गड्ढे की खुदाई मानक के अनुरूप नहीं करने पर सिक्यूरिटी मनी के अलावा अतिरिक्त पांच प्रतिशत का जुर्माना लगाया है.
इससे ठेकेदारों में हड़कंप है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिन-जिन ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया गया है, उन सभी ठेकेदारों को बनने के साथ उखड़ रही सड़क का कालीकरण करने का निर्देश दिया गया है. वार्ड नंबर 41 समेत कई इलाके में काम चल रहा है. बताया कि वे भुगतान से पहले खुद निर्माण स्थल का जायजा ले रहे हैं. वे सड़क व नाला के गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




