जिले में शहर से गांव तक बिजली के लिए त्राहिमाम
Updated at : 20 Aug 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : लचर ट्रांसमिशन सिस्टम से जिले में शहर से गांव तक रविवार को बिजली के लिए लोग त्राहिमाम करते रहे. दोनों ग्रिड में 150 मेगावाट फूल लोड बिजली रहने के बावजूद बिजली के लिए हाय तौबा की स्थिति बनी रही. देर शाम मिस्कॉट सब स्टेशन पर लोगों ने हंगामा भी किया. मनियारी में भी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : लचर ट्रांसमिशन सिस्टम से जिले में शहर से गांव तक रविवार को बिजली के लिए लोग त्राहिमाम करते रहे. दोनों ग्रिड में 150 मेगावाट फूल लोड बिजली रहने के बावजूद बिजली के लिए हाय तौबा की स्थिति बनी रही. देर शाम मिस्कॉट सब स्टेशन पर लोगों ने हंगामा भी किया. मनियारी में भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया. शहर के कई मोहल्लों में लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे. एसी और कूलर तो दूर, पंखा भी सही तरीके से नहीं चला.
दरअसल, एनबीपीडीसीएल आपूर्ति सिस्टम को दुरुस्त करने में नाकाम साबित हुआ है. शहर के छह बड़े पावर सब स्टेशन भगवानपुर, सिकंदरपुर, मिस्कॉट, बेला, भिखनपुरा व एमआइटी का पावर ट्रांसफॉर्मर ओवर लोड चल रहे हैं. पीक ऑवर में बिजली रहने के बाद भी फीडर को बंद करना पड़ रहा है. लेकिन पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम नहीं हो रहा है. एनबीपीडीसीएल के अधिकारी मौसम बदलने का इंतजार कर रहे है हैं. मैन पावर की भी काफी कमी है.
इस कारण लाइन में फॉल्ट आने पर मरम्मती पर लापरवाही बरती जा रही है. आलम यह है कि 24 घंटे में 10 घंटा भी बिजली नहीं मिल पा रही है. शहरी क्षेत्र की 80 प्रतिशत आबादी सप्लाई के पानी पर ही निर्भर है, लेकिन बिजली नहीं रहने की वजह से पानी पर भी संकट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




