एक्सरे मशीन खराब, लौटे पांच सौ मरीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2018 5:13 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में दो दिनों से एक्सरे मशीन खराब है. इस वजह से मरीजों का एक्सरे नहीं हो रहा है. दो दिनों में करीब 500 मरीज बिना जांच कराये अस्पताल से लौट गये हैं. इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं प्राइवेट सेंटरों में उन्हें दो से तीन […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में दो दिनों से एक्सरे मशीन खराब है. इस वजह से मरीजों का एक्सरे नहीं हो रहा है. दो दिनों में करीब 500 मरीज बिना जांच कराये अस्पताल से लौट गये हैं. इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं प्राइवेट सेंटरों में उन्हें दो से तीन गुना अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं.उपाधीक्षक डॉ एनके चौधरी ने इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ शिवचंद्र भगत को दे दी है.
रोज होता है तीन सौ एक्सरे : अस्पताल में आने वाले पांच सौ से छह सौ मरीजों में से हर दिन करीब दो सौ से ढाई सौ मरीजों का एक्सरे होता है. इसमें सीआर और डीआर मशीन से एक्सरे किया जाता है. लेकिन डीआर मशीन का हार्ड डिस्क खराब हो जाने से टेस्ट बंद है. वहीं सीआर मशीन का यूपीएस फेल हो गया है. इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रहा है.
क्या कहते हैं मरीज
मुशहरी से आये नवीन महतो ने कहा कि एक्सरे कराने के लिए आया, तो बताया गया कि मशीन खराब है. बाहर वाले लैब में जाकर टेस्ट कराना होगा. लेकिन बाहर में चार्ज इतना ज्यादा है कि टेस्ट कराना संभव नहीं है. चिंतामणि साह ने कहा कि बच्चे का इलाज कराने आये हैं. डॉक्टर ने एक्सरे कर रिपोर्ट दिखाने को कहा है. लेकिन यहां तो मशीन खराब होने की बात कही जा रही है. अब समझ नहीं आ रहा कि टेस्ट कहां करायेंगे. शांति देवी कहती हैं कि कल से ही एक्सरे कराने के लिए दौड़ रही हूं. हर दिन कहा जा रहा है कि कल मशीन बन जायेगी. पेट में दर्द है, डॉक्टर ने एक्सरे कराने को लिखा था.
सदर अस्पताल में शुरू होगा अल्ट्रासाउंड
सदर अस्पताल में अब मरीजों को जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी. क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ अशोक कुमार ने इसके लिए सीएस डॉ शिवचंद्र भगत को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट चिकित्सक मौजूद हैं. टेंडर निकाल मशीन और अन्य सुविधा बहाल कर सेवा शुरू की जा सकती है. इस निर्देश के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो जाने पर सदर अस्पताल आने वाले मरीजों, खासकर गर्भवती महिला या पेट की बीमारी से ग्रसित लोग इस का लाभ उठा पायेंगे.
आरडीडीएच ने कहा कि अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मिल रही है. अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को बाहर जाकर अधिक पैसे नहीं खर्च कराने होंगे. उन्होंने कहा है कि बाहर की दवा, जांच या एक्स-रे लिखने से डॉक्टर परहेज करें. सरकार लगातार स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है. इसका लाभ आम जनता तक पहुंचाना सबों की जिम्मेदारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










