मोतीपुर में व्यवसायी को मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मोतीपुर : थाना क्षेत्र के रामपुर उगन गांव में शनिवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी मो मुन्ना को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि गोली सीने के आर पार हो गयी है. उनकी हालत गंभीर है. पुलिस ने मौके से एक बाइक […]
विज्ञापन
मोतीपुर : थाना क्षेत्र के रामपुर उगन गांव में शनिवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी मो मुन्ना को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि गोली सीने के आर पार हो गयी है. उनकी हालत गंभीर है. पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है.
जानकारी के अनुसार, रामपुर उगन गांव के मो बशीर व उनका पुत्र मो मुन्ना की मोतीपुर में कपड़े की दुकान है. रात सवा 11 बजे के करीब मो मुन्ना दरवाजे पर बैठ कर पड़ोसियों से बात कर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंच कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. एक गोली मो मुन्ना के सीने को चीर कर निकल गयी. ग्रामीणों के खदेड़ने पर सभी अपराधी अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले. ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों ने तकरीबन आधा दर्जन राउंड फायरिंग की. फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी. मोहमद मुन्ना के दरवाजे पर बैठे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे.
अपराधियों की फायरिंग से एक युवक जख्मी हुआ है. एक बाइक जब्त की गयी है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.
कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीएसपी पश्चिमी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन