सिकंदरपुर में पानी बढ़ा, चंदवारा में डूबी 10 लाख की फसल
Updated at : 07 Jul 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर इलाके में पानी बढ़ने से शहर के चंदवारा में 10 लाख की फसल डूब गई. इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले 36 घंटे में अचानक पानी बढ़ गया जिससे फसलें बर्बाद हो गई. जल संसाधन विभाग ने सिंकदरपुर का पानी शुक्रवार को 46़ 26 रिकार्ड किया गया जो बढ़ रहा […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर इलाके में पानी बढ़ने से शहर के चंदवारा में 10 लाख की फसल डूब गई. इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले 36 घंटे में अचानक पानी बढ़ गया जिससे फसलें बर्बाद हो गई. जल संसाधन विभाग ने सिंकदरपुर का पानी शुक्रवार को 46़ 26 रिकार्ड किया गया जो बढ़ रहा है.
सिकंदपुर तटबंध के पास पानी बढ़ने से लखीडाही और आश्रमघाट में भी पानी पहुंच गया है. यहां के लोगों ने बताया कि अगर इसी तरह से पानी बढ़ा तो आसपास के घर भी डूब जाएंगे.
15 लाख की फसल बर्बाद
चंदवारा में बाढ़ का पानी भर जाने वहां के किसानों की 15 लाख की सब्जी की फसल बर्बाद हो गई. इलाके के किसान उमेश राय, नवल किशोर राय, संजीव राय ने बताया कि उनलोगों की करीब 20 बीघे के खेत में पानी भर गया है. इस नुकसान की भरपाई पता नहीं कैसे होगी. वहीं सबसे ज्यादा परेशान बटाईदार हैं. बटाईदार बुच्चा सहनी ने बताया कि उनका तो सबकुछ खत्म हो गया. अब पता नहीं परिवार का पेट कैसे भरेंगे. सरकार की तरफ से मुआवजा मिलेगा तभी उनकी जिंदगी चल सकेगी.
पानी भरने से घरों
पर भी खतरा
चंदवारा, लखीडाही और आश्रमघाट में पानी भरने से यहां रहने वाले लोगो अपने घरों की चिंता कर रहे हैं. सकलदेव राम ने बताया कि पानी भरने से हमारे घर डूब जाएंगे. अब तक प्रशासन ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है. लखीडाही के लोग भी पानी भरने से हलकान हैं. लोग दिन भर बैठक कर पानी की हलचल को ही देख रहे हैं.
20 बीघे में लगी सब्जी की फसल हो गयी बर्बाद
36 घंटे में
पानी से
भर गया इलाका
लखीडाही और आश्रमघाट में भी पानी आया
बाढ़ बचाव की तैयारी अधूरी
चंदवारा के लोगों ने बताया कि इस इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए रिंग बांध बनाया जाना था. कई बार प्रशासन के अधिकारी यहां कर मुआयना करके भी गए लेकिन आज तक वह बांध नहीं बना. अगर रिंग बांध बन जाता तो हमारी फसलें बची रहतीं.
छोड़ा गया 65000 क्यूसेक पानी
वाल्मीकिनगर बराज से शुक्रवार को 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जल संसाधन विभाग ने बताया कि वाल्मीकिनगर में जल स्तर 106़ 34 मीटर रिकार्ड किया गया. वहीं बेनीबाद, हायाघट, चनपटिया, गोवाबारी में पानी स्थिर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




