इनकार करनेवाले छह हजार घरों में होगा दवा का छिड़काव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. केंद्र सरकार ने इस वर्ष कालाजार उन्मूलन का संकल्प किया है. कालाजार व मिजिल्स के खात्मे की बात कही गयी है. इसके लिए जिन घरों में कालाजाररोधी दवा का छिड़काव नहीं हुआ है, उन घरों में फिर से दवा छिड़काव करने का निर्देश जिलाधिकारी मो साेहैल ने जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार को […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. केंद्र सरकार ने इस वर्ष कालाजार उन्मूलन का संकल्प किया है. कालाजार व मिजिल्स के खात्मे की बात कही गयी है. इसके लिए जिन घरों में कालाजाररोधी दवा का छिड़काव नहीं हुआ है, उन घरों में फिर से दवा छिड़काव करने का निर्देश जिलाधिकारी मो साेहैल ने जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार को दिया है. उन्होंने कहा है कि जजिन गृहस्वामियों ने दवा छिड़काव से मना कर दिया है, उनके घरों में 10 जुलाई से दवा का छिड़काव कराना शुरू करें.
आपके शहर में
विज्ञापन
छिड़कावकर्मियों के अनुसार, जिले में छह हजार ऐसे घर हैं, जिनके गृहस्वामियों ने दवा छिड़काव कराने से मना किया है. डीएम ने जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार को निर्देश दिया है कि वह इनकार किये गये घरों के गृहस्वामी से बात कर उनके घरों में कालाजार का छिड़काव कराएं. वर्ष 2017 में 70 हजार घरों ने दवा छिड़काव करने से मना किया है. इसके अलावा एक़ लाख घरों में ताले लटके हुए हैं. इससे स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गयी थी. इस साल एक भी घर नहीं छूटे, इसके लिए तैयारी चल रही है.
जिले में 20 मार्च से कालाजार छिड़काव शुरू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन