बिहार : दूसरी जाति के बारात में नाचने पर महादलित की हत्या, तनाव बरकरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 10:37 PM
मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में दूसरी जाति की एक बारात में कथित तौर पर नाचने को लेकर एक महादलित व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. मुजफ्फरपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर अभी छपरा गांव […]
मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में दूसरी जाति की एक बारात में कथित तौर पर नाचने को लेकर एक महादलित व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. मुजफ्फरपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर अभी छपरा गांव में बुधवार रात यह हत्या हुई, जिसके चलते झड़पें, लूट और आगजनी हुई.
स्थानीय खबरों के मुताबिक, एक प्रभावी पिछड़ी जाति के बारातियों ने नवीन मांझी के बारात में घुसने और नाचने पर ऐतराज जताया. मृतक के पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी है कि उनके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गयी. वहीं, दूल्हे के परिवार ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि ग्रामीणों ने लूटपाट की और वाहनों को आगे के हवाले कर दिया.
सरैया के एसडीपीओ शंकर झा ने बताया कि दोनों समूहों ने शिकायत दर्ज करायी है. लेकिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि बारात में घुसने और चेतावनी के बावजूद नाचते रहने के बाद भीड़ में से किसी ने मांझी की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि दूल्हे के रिश्ते के भाई मुकेश कुमार ने मांझी की हत्या की. शंकर झा ने बताया कि मांझी की मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी हत्या के बाद उसके समुदाय के लोगों और बारतियों के बीच झड़प हुई. एसडीपीओ ने बताया कि शांति कायम रखने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










