लक्ष्मी चौक पर छात्रा से छेड़खानी, दो पक्षों में मारपीट

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के लक्ष्मी चौक पर मंगलवार की दोपहर छात्रा से छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों ओर से जम कर लात-घूसे व हॉकी स्टिक चले. इस दौरान करीब आधा दर्जन छात्र जख्मी हो गये. बवाल बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जबतक पुलिस […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के लक्ष्मी चौक पर मंगलवार की दोपहर छात्रा से छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों ओर से जम कर लात-घूसे व हॉकी स्टिक चले. इस दौरान करीब आधा दर्जन छात्र जख्मी हो गये. बवाल बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती, दोनों पक्षों के युवक फरार हो गये. छात्रों का एक गुट बैरिया, जबकि दूसर गुट नूनफर का बताया जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम कोचिंग की छात्रा के साथ एक पक्ष के लड़के ने लक्ष्मी चौक के पास बदसलूकी की थी. इस बात को लेकर छात्रा ने जम कर हंगामा किया था. मंगलवार को जैसे ही छात्रा कोचिंग से पढ़ कर लक्ष्मी चौक पहुंची, फिर से दूसरे गुट के लड़के उस पर फब्तियां कसते हुए पीछा करने लगे. इसके बाद छात्रा के पक्ष से आये लड़कों ने उनकी जम कर धुनाई कर दी. हालांकि, इस घटना को लेकर देर शाम तक किसी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन