28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एनडीए सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

नोनिया संघर्ष मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर धरना मुजफ्फरपुर : कुढ़नी प्रखंड के रामपुर बलड़ा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर बिहार राज्य नोनिया संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जुलूस निकाला. प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकला, […]

नोनिया संघर्ष मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर धरना

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी प्रखंड के रामपुर बलड़ा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर बिहार राज्य नोनिया संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जुलूस निकाला. प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकला, जो समाहरणालय में धरना में तब्दील हो गया. इसे संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनहीन हो गयी है. एनडीए सरकार में महिलाओं की सुरक्षा का सिर्फ नारा दिया जा रहा है. आये दिन बच्ची, लड़की व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं. कुढ़नी वाले मामले में पीड़िता का मेडिकल 50 घंटे बाद कराया गया. उन्होंने कांड के अनुसंधानकर्ता पर आरोप लगाया कि वे पीड़िता को फोन पर पुन: मेडिकल की धमकी दे रहे हैं.
इस मामले में अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. वक्ताओं में मिश्रीलाल महतो, शंकर महतो, दीपक कुमार चंचल, आरआर प्रसाद, शिव शंकर महतो, जगरनाथ महतो, रामवृक्ष महतो, जीपी चौहान, राजाराम महतो, सुरेंद्र महतो, गरीबनाथ महतो, रवि महतो, गोनौर महतो, कृष्णा महतो, राज कुमार महतो, कबूतरी देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें