वैशाली एक्सप्रेस में भय दिखा कर यात्री से लिया 10 हजार जुर्माना, रेल कर्मी निलंबित
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :17 Dec 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद यात्री से 10 हजार रुपये जुर्माना लेने का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद यात्री से 10 हजार रुपये जुर्माना लेने का मामला सामने आया है. रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया पर रेल मंत्रालय से लेकर पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद तत्काल मामले में कार्रवाई के तहत रेल कर्मचारी को निलंबित भी कर दिया गया. दूसरी ओर शिकायत करने वाले यात्री की राशि को भी लौटा दी गयी है. हुआ यूं कि बीते दिनों गाड़ी संख्या-12553 से सहरसा से नयी दिल्ली के लिये आयुष आनंद ने सफर शुरू किया. यात्री ने बताया कि बरौनी स्टेशन के बाद एक टीटीई ने उनके कन्फर्म टिकट होने के बाद उनसे उलझ कर टिकट बनवाने और फाइन के तौर पर 10 हजार रुपये की मांग की. दबाव बना कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के तहत पैसा भी ले लिया गया लेकिन जब जुर्माने की रसीद देने से रेलवे स्टाफ की ओर से इनकार कर दिया गया तो यात्री ने तमाम अधिकारियों को टैग करते हुए शिकायत कर दी.चलती ट्रेन में जांच के दौरान लौटी राशि
रेलमदद की ओर से अधिकारियों को दी गयी जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद तत्काल मामले में सीटीटीआइ बरौनी व समस्तीपुर को इसकी सूचना दी गयी. वहीं चलती ट्रेन में ही मामले की जांच शुरू हुई जिसमें ऑन ड्यूटी टीटीई की ओर से बताया गया कि संबंधित यात्री ने गलत नंबर पर पैसा का ट्रांजेक्शन कर दिया. इसके बाद सीटीटीआइ की मौजूदगी में यात्री का पूरा पैसा वापस लौटाया गया. शिकायत के बाद पूरे प्रकरण को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. हालांकि तत्काल राशि लौटाने की कार्रवाई होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. जिसमें जुर्माने की राशि बता कर किस नंबर पर पैसा लिया गया. वहीं तत्काल जांच होने पर राशि भी लौटा दी गयी. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों की हलचल तेज हो गयी है.— बयान
संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है. इस संदर्भ में जांच के लिये टीम गठित कर दी गयी है. जांच रिपोर्ट के बाद अन्य दोषी पर भी कार्रवाई की जायेगी.डीआरएम सोनपुर, विवेक भूषण सूदडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




