सोये में पत्नी व तीन पुत्रियों की हत्या कर सनकी पति फरार

Updated:
विज्ञापन

हाड़पुर (पूचं) . थाना क्षेत्र की पश्चिमी सिसवा पंचायत के बंवरिया गांव में एक सनकी ने दिल दहला देनी वाली वारदात को अंजाम दिया है. उसने पत्नी व तीन पुत्रियों को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,पहाड़पुर (पूचं) . थाना क्षेत्र की पश्चिमी सिसवा पंचायत के बंवरिया गांव में एक सनकी ने दिल दहला देनी वाली वारदात को अंजाम दिया है. उसने पत्नी व तीन पुत्रियों को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है. मृतकों में अफरीना खातून (40), उसकी पुत्री अबरून नेशा (14), सबरून नेशा (12) व शहजादी खातून (10) शामिल हैं. आरोपित इदू मियां चारों शवों को कमरे में एक जगह इकठ्ठा कर रात के अंधेरे में घर से फरार हो गया. सुबह में पड़ोस की महिला इदू मियां के घर गयी, तो कमरे का दृश्य देख अवाक हाे गयी. अफरीना व उसकी तीनों बेटियों का खून से सना शव पड़ा था. वह इदू के घर से तुरंत बाहर निकली. घटना की सूचना ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी रंजन कुमार, पहाड़पुर थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे. आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. आरोपित इदू मियां का खून से सना कपड़ा पुलिस को मिला है. अरेराज डीएसपी रंजन कुमार का कहना है कि इदू मियां की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इतने बड़े जघन्य अपराध को इदू ने क्यों अंजाम दिया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है. इधर एक परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैली है. बंवरिया गांव में मातम परसा हुआ है. आसपास के थानों की पुलिस बंवरिया में कैंप कर रही है. ग्रामीण कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन