अतिक्रमण का विरोध करने पर मारपीट, युवक घायल
पूरबसराय थाना क्षेत्र के रामपुर भिखारी वार्ड 14 निवासी विनोद मंडल की पत्नी साधना देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने पड़ोसी पर अतिक्रमण करने और मारपीट करने का आरोप लगाया
प्रतिनिधि, मुंगेर. पूरबसराय थाना क्षेत्र के रामपुर भिखारी वार्ड 14 निवासी विनोद मंडल की पत्नी साधना देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने पड़ोसी पर अतिक्रमण करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मेरा पड़ोसी शंकर प्रसाद साह और पप्पू प्रसाद साह श्रीश्री 108 पुरानी बड़ी बम काली महारानी नंबर 1 रामपुर भिखारी के प्रांगण में अतिक्रमण करता है एवं बास, बल्ला, जनरेटर इत्यादी का सामान वहीं पर रखता है. हमलोग सामान रखने से मना करते है तो गाली-गलौज करता है. वहीं इसी को लेकर शुक्रवार की संध्या दोनों दोबारा बांस व टेंट का सामान वहीं पर रख रहा था. जिसे मेरे पुत्र राज कुमार मंडल ने मना किया तो शंकर प्रसाद साह एवं पप्पू प्रसाद साह दोनों गाली-गलौज करने लगा तथा गली-गलौज करते हुए शंकर प्रसाद साह ने धारदार चाकू से मेरे पुत्र पर वार किया. जिससे मेरा पुत्र राज कुमार मंडल का बाया हाथ घायल हो गया, जबकि पप्पू प्रसाद साह ने मेरे पुत्र राज कुमार मंडल को पीटकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया. उसने बताया कि दोनों व्यक्ति जान से मारने के धमकी देते हुए वहां से भाग गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए