ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, 26.85 लाख की ठगी

Updated at : 31 Jan 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, 26.85 लाख की ठगी

आज के समय में स्कैमर्स के ऑनलाइन फ्रॉड का तरीके और भी स्मार्ट होते जा रहे है. डिजिटल दौर बढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग जैसे साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. आज के समय में स्कैमर्स के ऑनलाइन फ्रॉड का तरीके और भी स्मार्ट होते जा रहे है. डिजिटल दौर बढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग जैसे साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं. मुंगेर में भी इस तरह का एक मामला सामने आया है. यहां एक 35 वर्षीय युवक शेयर बाजार के चक्कर में 26.85 लाख रुपये गंवा दिया. पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर रुपये वापसी और ठगों पर कार्रवाई की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पुष्पकमल झा ने शेयर बाजार का टिप्स सीखने के लिए गूगल पर सर्च किया. इसी दौरान उसने एससीएसआइएल-106 ट्रेड रिसर्च इंस्च्यूट सीखने के लिए प्रयोग किया. उसने फोन पर बातचीत शुरू कर दी. पांच माह पूर्व अक्तूबर 2025 में वह इससे सीखने के लिए जुड़ा था. एक-दो बार उसने पैसे लगाया और उसका निकासी भी किया. उसे विश्वास हो गया तो उसने लंबा इनवेस्टमेंट कर दिया. 26 लाख 85 हजार रुपये उन्होंने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में लगा दिया. जब उसके वॉलेट में एक करोड़ 60 हजार रुपये दिखाने लगा तो उसने निकासी करने का प्रयास किया, लेकिन पैसा नहीं निकला. जिसके बाद वह जिस नंबर पर बात होती थी उस पर कॉल करने लगा, लेकिन उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया. जिसके बाद वह समझा कि उसके साथ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड हो गया.

पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गयी है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रमुख उपाय जागरूकता है, क्योंकि अधिकांश धोखेबाज हमारी तकनीकी अनभिज्ञता का फायदा उठाते हैं. अपने पर्सनल डेटा, यूपीआइ पिन, ओटीपी को किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें. किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें.

राकेश कुमार रंजन, साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपीB

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन