छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और उसके परिवार को हथियार से पीटकर बुरी तरह घायल किया
छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और उसके परिवार को हथियार से पीटकर बुरी तरह घायल किया
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बीती देर रात छोटे भाई ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई और उसके परिवार को हथियार से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. साथ ही भाई के घर में रखे गोदरेज को तोड़कर 30 हजार कैश सहित 50 हजार रुपये के जेवरात को भी लूट लिया. जिसके बाद परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
आपके शहर में
बताया जाता है कि शंकरपुर निवासी स्व. रामदेव यादव का 45 वर्षीय पुत्र राजेश यादव बीती रात खाना खाकर सोने जा रहा था. इसी दौरान उसका छोटा भाई मुरारी यादव अपने अन्य लोगों के साथ भाई के घर में घुस गया और बड़े भाई राजेश यादव के साथ मारपीट करने लगा. वहीं जब राजेश यादव की पत्नी हेमलता देवी, उसका पुत्र बाबू साहब और उसका मंझला भाई मणिकांत यादव उसे बचाने आए तो मुरारी यादव और अन्य चार अज्ञात लोगों ने उनके साथ भी मारपीट करने लगे. घायल राजेश यादव ने बताया कि उसके छोटे भाई मुरारी यादव के साथ आए चार अज्ञात लोग भी अवैध हथियारों से लैस थे. जिन्होंने पहले उसे और उसके परिवार को हथियार से पीटकर घायल कर दिया. जिसके बाद उनलोगों ने उसके घर में रखे गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, 50 हजार रूपये का सोने का चेन, एक अंगूठी और पायल लूट लिया. साथ ही जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी.
घायल राजेश यादव ने बताया कि वह उसका मंझला भाई मणिकांत यादव और छोटा भाई मुरारी यादव एक ही घर में रहते हैं. वहीं छोटे से भाई से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. जिसे लेकर ही उसके छोटे भाई ने बीती देर रात चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए