हथियार की डिलिवरी करने आया युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

डाक बंगला मार्केट में कार्रवाई

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने बुधवार को नंदलाल बसु चौक के समीप डाक बंगला मार्केट से एक युवक को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. युवक खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव निवासी विपिन यादव का पुत्र अंकित कुमार यादव है ,जो किसी व्यक्ति को हथियार की डिलिवरी करने आया था. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि डाक बंगला मार्केट में एक युवक अवैध हथियार की डिलिवरी देने आ रहा है. इसी सूचना पर डाक बंगला मार्केट में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे, जहां बाइक चालक को पुलिस की उपस्थिति का एहसास हो गया और रतनी गांव निवासी अंकित कुमार को मार्केट में उतारकर वह फरार हो गया. पुलिस जब तक कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था. लेकिन पुलिस ने अंकित को पकड़ लिया. उसकी तलाशी ली तो उसके कमर से एक कट्टा बरामद किया गया. उसके विरुद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तार युवक से अवैध हथियार व फरार हुए युवक के बारे में पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन