पांच मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के मिले दो पॉजिटिव मरीज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2024 6:54 PM
जिले में डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार को पांच मरीजों के एलाइजा जांच में जहां 2 डेंगू के पॉजिटिव मरीज पाये गये.
मुंगेर. जिले में डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार को पांच मरीजों के एलाइजा जांच में जहां 2 डेंगू के पॉजिटिव मरीज पाये गये, वहीं इस दौरान तीन नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती भी किया गया. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि शनिवार को पांच मरीजों का एलाइजा जांच किया गया. जिसमें डेंगू के दो पॉजिटिव मरीज पाये गये. इसमें मकससपुर निवासी 38 वर्षीय सुरजीत कुमार तथा गुलजार पोखर निवासी 22 वर्षीय रानी कुमारी शामिल है. इसके अतिरिक्त शनिवार को अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन नये संभावित मरीजों को भर्ती किया गया. जिसमें बिंदवाड़ा निवासी 36 वर्षीय अभिषेक कुमार, कासिम बाजार निवासी 35 वर्षीय अलका कुमारी तथा लल्लू पोखर निवासी 20 वर्षीय दीपा शर्मा को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. सभी संभावित मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. जबकि शनिवार तक सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल आठ मरीज इलाजरत हैं. जिसमें तीन नये संभावित मरीजों के अतिरिक्त पूर्व से भर्ती 59 वर्षीय रामदेव मोदी, 14 वर्षीय रिमझिम, 15 वर्षीय रिया कुमारी, 30 वर्षीय रवि कुमार तथा 19 वर्षीय रितिक कुमार का इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










