डेंगू का कहर : सात वर्षीय बालक सहित एलाइजा जांच में मिले दो नये पॉजिटिव मरीज

Updated at : 09 Oct 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
डेंगू का कहर : सात वर्षीय बालक सहित एलाइजा जांच में मिले दो नये पॉजिटिव मरीज

मुंगेर में दुर्गा पूजा के बीच लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही अब दियारा क्षेत्र भी डेंगू प्रभावित होने लगा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर में दुर्गा पूजा के बीच लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही अब दियारा क्षेत्र भी डेंगू प्रभावित होने लगा है. बुधवार को 4 मरीजों की एलाइजा जांच में एक 7 वर्षीय बालक सहित डेंगू के दो पॉजिटिव मरीज पाये गये. इस दौरान अस्पताल के डेंगू वार्ड में 2 संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. विदित हो कि मुंगेर जिले में अब तक डेंगू के 40 कंफर्म पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. बताया गया कि बुधवार को 4 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू के दो पॉजिटिव मरीज पाया गया. इसमें लल्लू पोखर निवासी 7 वर्षीय बालक कार्तिक कुमार तथा मिर्जापुर निवासी 21 वर्षीय अब्दुल बदुद शामिल है. दोनों ही मरीजों का इलाज सदर अस्पताल के बाहर चल रहा है, जबकि बुधवार को दो नये संभावित मरीजों को भर्ती किया गया. जिसमें सीताचरण दियारा निवासी 20 वर्षीय विक्रम कुमार तथा लल्लू पोखर निवासी 54 वर्षीय संजीव कुमार को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद भर्ती किया गया. जबकि वार्ड में पूर्व से बरियारपुर निवासी डेंगू के संभावित मरीज रतन कुमार, शादीपुर निवासी 30 वर्षीय पूजा कुमारी, हेमजापुर निवासी 30 वर्षीय दिव्यांशु कुमार, जमालपुर निवासी 30 वर्षीय तारा देवी, बीचागांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमलता देवी का इलाज चल रहा है. वहीं बुधवार को इलाज के बाद पूर्व में एलाइजा पॉजिटिव मरीज फौजदारी बाजार निवासी 28 वर्षीय पूजा देवी, मकससपुर निवासी 14 वर्षीय आदित्य कुमार तथा बेनीगीर निवासी 37 वर्षीय मो. शमशाद को डिस्चार्ज कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन