बाइक व साइकिल की टक्कर में दो घायल, एक रेफर

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय रोड पर रविवार को एक साइकिल व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय रोड पर रविवार को एक साइकिल व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस टक्कर में बाइक सवार एवं 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि मुरादे गांव निवासी काली यादव का 13 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार साइकिल से अपने घर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से बाइक सवार छोटी मंझगांय गांव निवासी मुरारी मांझी का पुत्र रविश कुमार ने साइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार रविश कुमार तथा बिट्टू कुमार साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल बिट्टू का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर कर दिया. वहीं बाइक सवार का इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन