अज्ञात अपराधियों ने ट्रक चालक को गोली मार किया घायल

Updated:
विज्ञापन

सफिया सराय थाना अंतर्गत हेरुदियारा के समीप बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे मुंगेर से लौट रहे भागवत गैस एजेंसी के ट्रक चालक 45 वर्षीय वीरेंद्र यादव को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. सफिया सराय थाना अंतर्गत हेरुदियारा के समीप बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे मुंगेर से लौट रहे भागवत गैस एजेंसी के ट्रक चालक 45 वर्षीय वीरेंद्र यादव को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. अपराधियों द्वारा चलायी गयी एक गोली ट्रक चालक के सीने में दाहिने साइड कंधे के नीचे लगी है. गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से भागने में सफल रहे. स्थानीय लोगों द्वारा घायल ट्रक चालक को सदर अस्पताल भिजवाया गया. सूचना मिलने पर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल ट्रक चालक का बयान दर्ज किया. घायल चालक नवादा जिला रजौली का रहने वाला है. उसने बताया कि भागवत गैस एजेंसी के कर्बला स्थित गैस गोदाम में गैस सिलिंडर अनलोड कर वह मुंगेर से लौट रहा था. हेरुदियारा तीन बतिया के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने ट्रक को रुकवाया और उस पर फायरिंग कर दी. अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली उसके सीने में लगी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर वहां पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. ट्रक चालक ने किसी से दुश्मनी या नकद लूट की घटना से इनकार किया है. घायल ट्रक चालक का बयान दर्ज कर कोतवाली थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल में एक्सरे के दौरान गोली सीने में ही फसी दिखाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन