ePaper

भूकंप प्रतिरोध भवन निर्माण को ले राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

Updated at : 12 Feb 2026 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
भूकंप प्रतिरोध भवन निर्माण को ले राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

प्रशिक्षण में प्रखंड के चयनित 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार से भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण को लेकर राजमिस्त्री का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बनाए हर गांव-घर अभियान के तहत आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड के चयनित 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जायेगी. जबकि संचालन इंडिया इंडियनइर्स के समन्वयक श्रीधर बड़कुल एवं प्रशिक्षक विकास कुमार द्वारा किया जा रहा है. समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं मजबूत भवन निर्माण को बढ़ावा देना है. ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान-माल की क्षति को कम किया जा सके. प्रशिक्षण के दौरान बेस आइसोलेशन, रेट्रोफिटिंग, जैकेटिंग, विभिन्न प्रकार की नींव निर्माण तथा भूकंप जोन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई. प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जा रहा है, जिससे वे तकनीकों को दक्ष हाे सके. ——————————————————————— शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा हवेली खड़गपुर : प्रखंड के रामबिहारीपुर गांव में गुरुवार को शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड रामधुन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई. रंगनाथ महादेव स्थित मंदिर से पवित्र जल भरकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष धर्मानुरागियों ने बनहरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए धार्मिक अलख जगाया. गाजे-बाजे के बीच बज रहे धार्मिक गीत एवं हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली कलश शोभायात्रा से पूरा वातावरण भक्ति से ओतप्रोत हो उठा. वहीं रामबिहारीपुर स्थित मंदिर पहुंचने पर विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तथा अखंड रामधुन का कर्मकांड कराया. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा. मौके पर मुकेश कुमार यादव, सन्नी कुमार, मनीष आनंद, गुंजन यादव, अजित यादव, राकेश रंजन, धर्मवीर यादव सहित सैंकड़ों ग्रामीण और धर्मानुरागी मौजूद थे. ————————————————————- हंगामा कर रहा एक शराबी गिरफ्तार हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस की गस्ती टीम ने थाना क्षेत्र के महकोला गांव से राजदूत बिंद को नशे में धुत होकर घर में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया. ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन