इंटरलॉकिंग वर्क को लेकर ट्रेन परिचालन प्रभावित

operations affected
जमालपुर . ईस्ट सेंट्रल रेलवे के समस्तीपुर डिविजन अंतर्गत दरभंगा-सकरी जंक्शन रेलखंड में चलने वाले इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 5 से 10 मई तक इस रेल मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ कौशिक मित्र ने बताया कि इस सिलसिले में जमालपुर से होकर गुजरने वाली 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 9 मई को बरौनी तक ही चलेगी. जबकि 10 मई को यह ट्रेन बरौनी से ही वापस हावड़ा के लिए लौट जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा 15553 अप भागलपुर- जयनगर एक्सप्रेस 10 मई को दरभंगा तक ही जाएगी और दरभंगा से आगे इस ट्रेन को कैंसिल रखा जाएगा. जबकि 10 मई को ही यह ट्रेन दरभंगा से वापस भागलपुर के लिए लौट आएगी. इसके अतिरिक्त भी इस ट्रेन को 9 मई को इस ट्रेन को दलसिंहसराय और दरभंगा के बीच एक घंटा के लिए कंट्रोल किया जाएगा.
——————————————————-विलंब से चली कई ट्रेन
जमालपुर . सोमवार को भी जमालपुर से होकर गुजरने वाली दो नियमित ट्रेनों और एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन विलंब से हुआ. इस सिलसिले में 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:45 बजे से लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर 8:35 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से चली. ट्रेन अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:29 बजे के बजाय 1:49 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 09167 डाउन सूरत-भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाहन 11:36 बजे है. परंतु यह ट्रेन 15:20 बजे जमालपुर पहुंची.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




