एएनसी जांच शिविर में मिली एचआरपी की तीन गर्भवती

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एएनसी जांच शिविर में मिली एचआरपी की तीन गर्भवती

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में सोमवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में सोमवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. जहां गर्भवतियों के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. जिसमें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की तीन गर्भवती मिली. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एएनसी जांच शिविर में कुल 66 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच डॉ अर्चना द्वारा किया गया. जिसमें गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाइट सहित अन्य जांच की गयी. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की तीन गर्भवती मिली, जिसका सभी जांच दोबारा किया गया. उन्होंंने बताया कि एचआरपी वाली गर्भवतियों पर विशेष नजर रखी जानी है. जिसे लेकर ऐसी गर्भवतियों को विशेष चिकित्सीय सलाह दी गयी है. वहीं 15 फरवरी को दोबारा एएनसी जांच शिविर लगाया जायेगा. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवतियों का दोबारा जांच किया जायेगा. इसके अतिरिक्त संबंधित गर्भवती के क्षेत्र की आशा को उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित आश्वासन कार्यक्रम के तहत गर्भवतियों के लिए प्रत्येक माह तीन बार एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रत्येक माह नौ, 15 और 21 तारीख को एएनसी जांच शिविर का आयोजन प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन