एएनसी शिविर में मिली एचआरपी की तीन गर्भवती, दोबारा होगी जांच

Updated:
विज्ञापन
एएनसी शिविर में मिली एचआरपी की तीन गर्भवती, दोबारा होगी जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में सोमवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मुंगेर. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में सोमवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. यहां गर्भवतियों के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. जिसमें हाइरिस्क प्रेग्रेंनसी की तीन गर्भवती मिली. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एएनसी जांच शिविर में कुल 68 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच डॉ गुलनाज ने की. इसमें गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाईट सहित अन्य जांच की गयी. इस दौरान हाइरिस्क प्रेग्रेनेंसी की 3 गर्भवती मिली. जिसकी सभी जांच दोबारा की गयी. उन्होंंने बताया कि एचआरपी वाली गर्भवतियों पर विशेष नजर रखी जानी है. इसे लेकर ऐसी गर्भवतियों को विशेष चिकित्सीय सलाह दिया गया है. वहीं 15 फरवरी को दोबारा एएनसी जांच शिविर लगाया जायेगा. इस दौरान हाइरिस्क प्रेग्रेनेंसी वाली गर्भवतियों की दोबारा जांच की जायेगी. इसके अतिरिक्त संबंधित गर्भवति के क्षेत्र की आशा को उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित आश्वासन कार्यक्रम के तहत गर्भवतियों के लिए प्रत्येक माह तीन बार एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को एएनसी जांच शिविर का आयोजन प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन