सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

धरहरा के जसीडीह-बसौनी पथ पर हादसा

विज्ञापन

धरहरा. प्रखंड के जसीडीह-वसौनी मुख्य मार्ग के मुरकट्टा स्थान के समीप बुधवार की सुबह दो मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों की पहचान लखीसराय जिला के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बसौनी गांव निवासी गौतम पाठक के 25 वर्षीय पुत्र गौरव पाठक, तारापुर थाना क्षेत्र के लौना निवासी अवधेश सिंह के 38 वर्षीय पुत्र टुनटुन सिंह व हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के शिमपुर निवासी विरेन्द्र मंडल के 17 वर्षीय पुत्र लालू कुमार के रूप में की गयी. उन्हें धरहरा पीएससी से मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि लालू कुमार व टुनटुन सिंह रिश्ते में साला-बहनोई है, जो बरात में शामिल होकर एक मोटरसाइकिल से बसौनी से धरहरा की ओर आ रहे थे. जबकि गौरव पाठक धरहरा से पानी लेकर अपने घर बसौनी की ओर जा रहा था. इसी दौरान मुरकट्टा स्थान के पास अचानक दोनों मोटरसाइकिल की आमने – सामने की भिड़ंत हो गयी. इसमें दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया, जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन