डेंगू का कहर जारी, छह मरीजों के एलाइजा जांच में मिले डेंगू के तीन नये पॉजिटिव मरीज

Updated at : 04 Oct 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
डेंगू का कहर जारी, छह मरीजों के एलाइजा जांच में मिले डेंगू के तीन नये पॉजिटिव मरीज

मुंगेर में डेंगू का कहर पिछले दो माह से लगातार जारी है. इस कारण न केवल डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जबकि अब डेंगू के कंफर्म मामले भी जिले में तेजी से बढ़ने लगे हैं.

विज्ञापन

जिले में अबतक मिले चुके हैं डेंगू के कुल 37 कंफर्म मरीज, प्रतिदिन बढ़ता जा रहा संभावित मरीजों का आंकड़ा, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर में डेंगू का कहर पिछले दो माह से लगातार जारी है. इस कारण न केवल डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जबकि अब डेंगू के कंफर्म मामले भी जिले में तेजी से बढ़ने लगे हैं. वहीं जिले में कई नये क्षेत्र भी अब डेंगू की चपेट में आना शुरू हो गया है. शुक्रवार को छह मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के कुल तीन नये पॉजिटिव मरीज पाये गये. जबकि डेंगू संभावित मरीज को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है. वहीं अबतक डेंगू के कुल 37 कंफर्म मरीज मिल चुके हैं, जबकि करीब 200 डेंगू संभावित मरीज इलाज के लिये केवल सदर अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं.

6 मरीजों के एलाइजा जांच में मिले डेंगू के 3 कंफर्म मरीज

जिले में शुक्रवार को 6 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के तीन कंफर्म पॉजिटिव मरीज पाये गये. इसमें टीकारामपुर निवासी 60 वर्षीय अवधेश सिंह, जमालपुर निवासी 25 वर्षीय खुशी देवी तथा दिलावरपुर निवासी 30 वर्षीय मोबसिरा शामिल हैं. हालांकि, तीनों मरीजों के एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद ही परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल से चले गये हैं. इधर, जिले में अब डेंगू के कंफर्म कुल 37 मामले दो माह में सामने आ चुके हैं. जबकि सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में शुक्रवार को डेंगू के एक संभावित मरीज बेलन बाजार निवासी 13 वर्षीय हर्ष राज को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद भर्ती किया गया है.

शुक्रवार तक अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 7 मरीज इलाजरत

सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में शुक्रवार तक कुल 7 मरीज इलाजरत हैं. इसमें बेलन बाजार निवासी 13 वर्षीय हर्ष राज सहित हजरतगंज निवासी 24 वर्षीय मो सरफराज, बीचागांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमलता देवी, 47 वर्षीय पूरबसराय निवासी कपिला सेन, मकससपुर निवासी 14 वर्षीय आदर्श कुमार, नवटोलिया निवासी 27 वर्षीय विशाल कुमार तथा शंकरपुर निवासी 56 वर्षीय शत्रुघ्न यादव शामिल है. इधर, अगस्त माह से अबतक केवल सदर अस्पताल में ही डेंगू के करीब 200 संभावित व कंफर्म मरीज इलाज के लिये आ चुके हैं. अब ऐसे में जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 6 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के 3 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं, जबकि एक नये संभावित मरीज को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है. जिसका सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन