ePaper

कल से तीन केंद्रों पर स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के छूटे विद्यार्थियों की होगी प्रायोगिक परीक्षा

Updated at : 05 Jan 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
कल से तीन केंद्रों पर स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के छूटे विद्यार्थियों की होगी प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के छूटे विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 7 जनवरी से तीन केंद्रों पर ली जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के छूटे विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 7 जनवरी से तीन केंद्रों पर ली जायेगी. इसके लिये परीक्षा विभाग द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के कई विद्यार्थियों द्वारा प्रायोगिक परीक्षा में शामिल न होने को लेकर आवेदन दिया गया था. इसे लेकर छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा 7 और 8 जनवरी को स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी. इसके लिये कुल तीन केंद्र बनाये गये हैं. वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे. वैसे विद्यार्थी पहले पोर्टल पर 200 रुपये का विलंब शुल्क जमा करेंगे. इसके बाद उसकी पर्ची संबंधित केंद्र वाले कॉलेज में जमा करेंगे. इसके बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में सभी कॉलेजों के फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी व बॉटनी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी, जबकि एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर में साइकोलॉजी, भूगोल तथा बीआरएम कॉलेज, मुंगेर में होम साइंस और संगीत विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन