मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कराया जाय शिलान्यास

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

किला क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक सभागार में मंगलवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक की गयी

विज्ञापन

मुंगेर. किला क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक सभागार में मंगलवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता संयोजक प्रो विनय कुमार सुमन व संचालन उपसंयोजक मो शकील अहमद ने किया. बैठक में मोर्चा के पूर्व संरक्षक स्व. नरेश सिंह यादव ने मुंगेर के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बाद रिक्त हुए संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से हसीबुर रहमान का चयन किया. बैठक में जिला प्रशासन से मांगकी गयी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर कार्यक्रम के दौरान नौवागढ़ी में हर हाल में मुंगेर विश्वविद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास कराया जाये. डॉ हेमंत कुमार ने होम्योपैथिक कॉलेज की दुर्दशा के लिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराया. अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहर का उत्तरी किला जिला प्रशासन के अनदेखी के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में है. संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन से मांग की कि पुरातत्व विभाग से इसकी समीक्षा कराकर इसका पुनर्निर्माण कराया जाये. शंकर दास ने कहा कि सदर हॉस्पिटल में महिलाओं के प्रसव के दौरान आठ हजार रुपये घूस लिया जाता है. इसमें डॉक्टरों की भी भागीदारी रहती है. बैठक में सर्वसम्मति से सभी मुद्दों के चुनाव व उस पर संघर्ष के रणनीति के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें संजीवन कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, डॉ हेमंत कुमार, अक्षय कुमार, अशोक रजक, शंकर दास, रविंद्र मंडल, वकील राम, योगेंद्र प्रसाद यादव, राम अवतार पंडित, अशोक चौधरी, राजीव कुमार एवं कौशल फैयाज को सदस्य बनाया गया. मौके पर उपेंद्र मंडल, शैलेंद्र कुमार शर्मा, सकीचंद पासवान, भावानन्द कुशवाहा, मो कमाल अहमद, प्रकाश चंद्र, विजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता राकेश कुशवाहा मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन