10 दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ समापन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

श्री योगमाया बड़ी दुर्गा स्थान उदासीन आश्रम पंचायती अखाड़ा बड़ा परिसर में चल रहे शिव महापुराण कथा का रविवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

जमालपुर. श्री योगमाया बड़ी दुर्गा स्थान उदासीन आश्रम पंचायती अखाड़ा बड़ा परिसर में चल रहे शिव महापुराण कथा का रविवार को समापन हो गया. बताया गया कि कथा की पूर्ण आहूति व्यास पूजन के साथ ही शनिवार को ही कर लिया गया था. रविवार को आयोजन स्थल पर जिन देवी देवताओं का आह्वान कर महापुराण कथा आरंभ किया गया था. उन देवी देवताओं की वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजा कर उनका विसर्जन कर दिया गया. जिसके बाद यज्ञ और हवन का कार्यक्रम हुआ. साथ ही माता और यज्ञ भगवान की महा आरती की गयी. जिसके बाद भंडारा हुआ. जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. महंत डॉ मनोहर दास ने बताया कि महाशिवरात्रि व्रत को देखते हुए रात्रि नौ बजे से सुबह चार बजे तक वाराणसी के विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान भोलेनाथ के चार पहर की पूजा आरंभ की गयी. पूजा संपन्न कराने में महंत डॉ लक्ष्मण दास, ज्योतिर्मयानंद महाराज, पंडित आशीष द्विवेदी, पंडित चंद्रशेखर पाठक, पंडित गुलशन झा, पंडित अनुज मिश्रा और पंडित दीपक द्विवेदी शामिल थे. मौके पर सोझी घाट मुंगेर के महंत जमुना दास, तारापुर के रामचरण दास, सुल्तानगंज के अनुज मुनि, वीआईपी बाबा, असरगंज के महंत सुंदर मुनी, बड़ी संगत गयाजी के महंत गणेश दास, ध्रुव मुनी आदि शामिल हुये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन