तेजस राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे 40 मिनट विलंब से पहुंची जमालपुर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 10:42 PM
त्योहारों के मौसम में भी ट्रेनों का लेट चलने का सिलसिला बना हुआ है तेजस राजधानी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन भी लगभग 6 घंटे विलंब से चल रही है.
जमालपुर. त्योहारों के मौसम में भी ट्रेनों का लेट चलने का सिलसिला बना हुआ है तेजस राजधानी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन भी लगभग 6 घंटे विलंब से चल रही है. इस कारण रेल यात्री त्योहार मनाने अपने घर पहुंचने में अनावश्यक विलंब से परेशान है. जानकारी के अनुसार, 02501 अप अप अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की संध्या अपने निर्धारित समय 19:25 बजे के बजाय रात्रि 1:05 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा. हालांकि 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल ने लोगों को राहत पहुंचाई और यह ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे से लगभग 16 मिनट पहले 8:14 बजे जमालपुर पहुंच चुकी थी. मेल ट्रेन अपने निर्धारित समय 8:40 बजे ही गंतव्य के लिए जमालपुर से रवाना हुई. 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:40 बजे से लगभग 1 घंटा विलंब से चलकर पूर्वाह्न 10:48 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त लोकमान्य तिलक-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. यहां प्राप्त जानकारी में बताया गया कि भागलपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली 04035 अप छठ स्पेशल ट्रेन को 5:30 घंटे के लिए भागलपुर से रीशेड्यूल किया गया था. इस ट्रेन का भागलपुर से खुलने का निर्धारित समय अपराह्न 13:00 है. परंतु यह ट्रेन संध्या 18:40 बजे तक भागलपुर से रवाना नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










