तीज पर गाना बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल : महिला ने युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोनाजी गांव में तीज पर्व के दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए. घायल महिला ने एक युवक पर मारपीट के साथ छेड़खानी का भी गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के नोनाजी गांव में तीज पर्व के दौरान सोमवार की रात गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

घायलों में त्रिभुवन यादव के 17 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, दूसरे पक्ष के निशांत कुमार और गोविंद कुमार समेत एक महिला शामिल हैं. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार टेटियाबंबर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जाता है कि तीज पर्व को लेकर गांव में गाना बजाया जा रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. मारपीट में सत्यम कुमार समेत दूसरे पक्ष के लोग घायल हो गये.

महिला ने युवक पर लगाया मारपीट और छेड़खानी का आरोप

घायल महिला ने एक युवक पर मारपीट करने के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नोनाजी गांव में मारपीट की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन