फाइलेरिया से बचाव को लेकर 14 लाख लोगों को दवा सेवन का लक्ष्य : जिलाधिकारी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

एक दिन में लगभग तीन लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

– फाइलेरिया की दवा खाकर सदर अस्पताल में डीएम ने किया एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ

मुंगेर

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर और फाइलेरिया की दवा खाकर किया. माकै पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ राजू मुख्य रूप से मौजुद थे.

जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 17 दिनों तक चलेगा. इस दौरान जिले के लगभग 14 लाख लोगों को दवा का सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि बुधवार 11 फरवरी को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसमें एक दिन में लगभग तीन लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया, हाथीपांव का जोखिम बिल्कुल भी न उठाएं तथा इसके लिए दवा खिलाने का जो अभियान चलाया गया है. उसमें पूर्ण सहयोग करते हुए दवा अवश्य रूप से ग्रहण करें, ताकि वर्ष 2027 को मुंगेर जिला को फाइलेरिया मुक्त जिला की श्रेणी में पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि इससे किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता तथा यह दवा आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही खिलाया जा रहा है.

जिलाधिकारी के साथ अधिकारियों ने भी खायी दवा

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, डीपीएम सहित विभिन्न अधिकारियों ने भी फाइलेरिया की दवा अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खायी. इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा फाइलेरिया के तीन मरीजों को सेल्फ केयर किट दिया गया. किट में मरीजों को टब, मग, बिटाडिन मलहम, सेवलॉन, टॉवल, चप्पल और क्रीम दिया गया.

———————————बॉक्स

———————————

एमडीए कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों ने की बैठक

मुंगेर – 10 फरवरी मंगलवार से फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस और जीविका के अधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक की. इस दौरान 11 फरवरी बुधवार को इस कार्यक्रम के तहत लगने वाले मेगा शिविर को लेकर चर्चा की गयी. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि बुधवार को जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर शिविर लगाकर लगभग 3 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि मेगा शिविर में जिले की लगभग एक लाख जीविका दीदी और उनके परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर दवा खिलायी जायेगी. जिसमें आईसीडीएस और जीविका अपने-अपने स्तर से सहयोग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन