ePaper

सिपाही से चालक हवलदार कोटि में प्रोन्नत कर्मियों को एसपी ने लगाया बैज

Updated at : 25 Jan 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही से चालक हवलदार कोटि में प्रोन्नत कर्मियों को एसपी ने लगाया बैज

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसपी सैयद इमरान मसूद ने चालक सिपाही से चालक हवलदार कोटी में प्रोन्नत कर्मियों को बैज लगा कर उन्हें भविष्य की जिम्मेवारियों का इमानदारी, कर्मठता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

मुंगेर. पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसपी सैयद इमरान मसूद ने चालक सिपाही से चालक हवलदार कोटी में प्रोन्नत कर्मियों को बैज लगा कर उन्हें भविष्य की जिम्मेवारियों का इमानदारी, कर्मठता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सभी चालक सिपाही प्रोन्नत होकर चालक हवलदार बन गये है. इससे पूर्व भी सबों ने पुलिसिंग में बेहतर किया होगा. अब आगे और भी बेहतर करना है. आम जनों को पुलिस से काफी अपेक्षा होती है. आपके द्वारा ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए आम जनों की सुरक्षा के साथ उनसे बेहतर व्यवहार ही आपका परिचय होगा. उन्होंने कहा कि आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है. आप पुलिस कर्मियों को अपने वाहन पर सुरक्षित सफ तय कराते है. जबकि विधि व्यवस्था संधारण में भी आपकी भूमिका सराहनीय होती है. क्योंकि समय आप जवानों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन